जौनपुर* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों


*एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण, अभिलेखों के रख-रखाव और लंबित मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश*

 

*जौनपुर* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष एलआईयू शाखा और शक्ति मोबाइल सहित विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की।

एसएसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा कार्यालय व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान शाखाओं में रखे गए अभिलेखों, रजिस्टरों और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी बारीकी से अवलोकन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कार्यों में अनुशासन, पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने कर्मचारियों को जनसमस्याओं के समाधान में गंभीरता बरतने और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश भी दिए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।