संजय कुशवाह बरहन


संजय कुशवाह बरहन

(आगरा)बरहन: वीर शिरोमणि, त्याग और अदम्य साहस के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता केंद्र, बरहन पर एक विशेष कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और गौरवपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ केंद्र के निदेशक रवि कुमार एवं एकलव्य युवा मंडल के संरक्षक ललित कुमार ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और माल्यार्पण करके किया। इस दौरान पूरा परिसर वीर रस और देशभक्ति के वातावरण से सराबोर नजर आया।मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवारत व एकलव्य युवा मंडल के संरक्षक ललित कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि:महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं, बल्कि स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की जीती-जागती मिसाल थे। हमें उनके त्याग और शौर्य की गाथाओं को केवल सुनना ही नहीं चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में भी उतारना चाहिए।"वहीं, अध्यापक आकाश दक्ष ने महाराणा प्रताप के ऐतिहासिक साहसिक फैसलों और हल्दीघाटी के युद्ध में उनके पराक्रम के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। इस गौरवमयी आयोजन में मुख्य रूप से केंद्र निदेशक रवि कुमार, ललित कुमार (यूपी पुलिस), पंचायत सहायक बरहन विकास कुमार, आकाश दक्ष, प्रशांत, प्रियांशु, देव गौतम, ज्योति त्यागी, गुंजन त्यागी, तनु, कीर्ति यादव, वैष्णवी सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।