जनगणना-2027: स्व-गणना अभियान ने पकड़ी रफ्तार, व्यापारी, पत्रकार और खिलाड़ी बने भागीदार
पीलीभीत जनपद में जनगणना-2027 के अंतर्गत चल रहे स्व-गणना अभियान ने जिले में
बांदा, 09 मई 2026।
बांदा, 09 मई 2026।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांदा सौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को जनपद मुख्यालय बांदा, बाह्य न्यायालय अतर्रा, बबेरु, नरैनी एवं तहसील मुख्यालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश अल्पना द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,19,969 वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया तथा 1 करोड़ 78 लाख 93 हजार 411 रुपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।जनपद न्यायाधीश अल्पना ने स्वयं सिविल एवं आपराधिक प्रकृति के 4 वाद निस्तारित करते हुए 500 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया। वहीं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी संजीव कुमार सिंह प्रथम द्वारा 34 वादों का निस्तारण कर बीमा कंपनियों के माध्यम से पीड़ित पक्षों को 12 करोड़ 57 लाख 5 हजार रुपये दिलाए गये।प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रदीप सिंह ने पारिवारिक मामलों के 43 वाद तथा प्री-लिटिगेशन के 2 वाद निस्तारित किये। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट डॉ. विकास श्रीवास्तव ने एक वाद में 72 हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया।राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा बड़ी संख्या में वादों का निस्तारण किया गया। रेलवे न्यायालय में दिव्यकान्त सिंह राठौर द्वारा सर्वाधिक 533 वाद निस्तारित कर लगभग 5 लाख रुपये अर्थदण्ड वसूला गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना यादव ने 500 चालान वादों का निस्तारण कर 1.50 लाख रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया।विद्युत विभाग के 6 हजार प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण भी लोक अदालत के माध्यम से किया गया। वहीं बैंकों द्वारा 1434 वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करते हुए लगभग 6 करोड़ 96 लाख रुपये की वसूली की गई।राजस्व विभाग के न्यायालयों में कुल 81,409 वाद, पुलिस विभाग, आरटीओ एवं अन्य विभागों द्वारा 35,245 वाद तथा उपभोक्ता फोरम द्वारा 5 वाद निस्तारित किये गये।
कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक रविशंकर सहित न्यायिक एवं बैंक अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान न्यायालय परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पीलीभीत जनपद में जनगणना-2027 के अंतर्गत चल रहे स्व-गणना अभियान ने जिले में
बांदा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर बांदा में आयोजित शपथ ग्रहण एवं सेवा समारोह
छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज केसरवानी कल्याण भवन शिवरीनारायण में कटकवार परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण
Leave a Comment: