विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक संगम
बांदा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर बांदा में आयोजित शपथ ग्रहण एवं सेवा समारोह
पीलीभीत जनपद में जनगणना-2027 के अंतर्गत चल रहे स्व-गणना अभियान ने जिले में
पीलीभीत जनपद में जनगणना-2027 के अंतर्गत चल रहे स्व-गणना अभियान ने जिले में व्यापक जनभागीदारी के साथ गति पकड़ ली है। अभियान के तीसरे दिन व्यापारियों, मीडिया कर्मियों और खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए जनगणना पोर्टल पर अपनी सूचनाएं दर्ज कराईं। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों को डिजिटल माध्यम से स्व-गणना के लिए प्रेरित किया गया।
गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों ने स्व-गणना अभियान में भाग लिया। इस दौरान वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से व्यापारियों को स्व-गणना फॉर्म भरने का प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्व-गणना अभियान 21 मई 2026 तक संचालित रहेगा और सभी लोग अपने परिवार, पड़ोसियों व रिश्तेदारों को भी इसमें सहभागी बनाएं। उन्होंने अभियान को समयबद्ध, पारदर्शी और शुद्ध आंकड़ों के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं जिला सूचना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पत्रकारों ने पोर्टल पर अपनी सूचनाएं दर्ज कर डिजिटल जनगणना प्रक्रिया को सराहा। जिला सूचना अधिकारी मुशाहिद अली ने कहा कि मीडिया समाज का जागरूक स्तंभ है और पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी से आमजन में भी इस अभियान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों को डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।
उधर गांधी स्टेडियम खेल कार्यालय में लगाए गए विशेष कैंप में खिलाड़ियों और युवाओं को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया गया। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मेराज हुसैन, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, युवा कल्याण विभाग एवं नेहरू युवा केंद्र के अधिकारियों ने समन्वय स्थापित कर लैपटॉप के माध्यम से लोगों की ऑनलाइन स्व-गणना कराई। मास्टर ट्रेनर आशुतोष और जिला ट्रेनर विशाल सहित अन्य प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को जनगणना के महत्व और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
जिला प्रशासन के अनुसार स्व-गणना अभियान को लेकर जिलेभर में जागरूकता बढ़ रही है और विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा मिल रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बांदा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर बांदा में आयोजित शपथ ग्रहण एवं सेवा समारोह
छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज केसरवानी कल्याण भवन शिवरीनारायण में कटकवार परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण
जौनपुर।* राजीव श्रीवास्तव लायन्स क्लब जौनपुर मेन के 42वें अध्यक्ष चुने गये। लायन्स क्लब जौनपुर मेन की चुनावी सभा संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार रात्रि
Leave a Comment: