अशरफ नगर ठोड़वां में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की ईंट से कुचलकर और गला रेतकर निर्मम हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
मृतक की पहचान सूरज उर्फ छोटू पुत्र स्वर्गीय रमेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज पहले पीजीआई में ड्राइवर का काम करता था, जबकि वर्तमान में गांव में ही गाड़ी चलाता था। वह अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके एक बड़े भाई हैं, जबकि छोटी बहन की शादी हो चुकी है।
परिजनों के अनुसार सूरज शुक्रवार रात घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह गांव के बाहर एक प्लॉटिंग क्षेत्र में उसका शव पड़ा मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी रजनीश वर्मा, थाना प्रभारी कपिल गौतम एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है तथा जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: