सरस्वती और चांदनी लोनिया कबाड़ी मोहल्ले से चला रहीं थी कारोबार 17 हजार नकद भी जब्त पुलिस देख भागीं बाथरूम में महिला स्टाफ ने कॉलर पकड़कर खींचा


रीवा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कबाड़ी मोहल्ला वार्ड-06 में पुलिस ने नशे के एक मेडिकल नशा सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यहां घर को ही दवा की आड़ में नशे का अड्डा बना चुकी 2 सगी बहनों को पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस को देख बाथरूम में छुपीं  
दिनांक 07.05.2026 को उप निरीक्षक रमेश प्रसाद द्विवेदी को मुखबिर से सूचना मिली कि कबाड़ी मोहल्ले की 2 महिलाएं घर से नशीली कफ सिरप बेच रही हैं। पुलिस टीम ने दबिश दी तो सरस्वती लोनिया और चांदनी लोनिया पुलिस को देखकर घर के अंदर बाथरूम की तरफ भागीं। महिला स्टाफ म.आर. खुशी सिंह और म.आर. कंचन अहिरवार ने दौड़ाकर दोनों को कॉलर पकड़कर खींचा।

घर से निकला नशे का जखीरा  
तलाशी में घर से कुल 55 शिशी विंस कंपनी की ऑनरेक्स कफ सिरप व बिक्री के 17,065 रुपये नकद बरामद हुए। जब्त मशरूका की कुल कीमत 28,095 रुपये है। आरोपी महिलाएं युवाओं को कोडीन युक्त सिरप बेचकर नशे का आदी बना रही थीं।

IG के अभियान में मिली सफलता  
यह कार्रवाई IG रीवा जोन गौरव राजपूत के अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत SP गुरकरन सिंह, ASP आरती सिंह व CSP रितु उपाध्याय के निर्देशन में की गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।