डॉ. दयाराम वर्मा
अबतक न्याय
जनपद बस्ती
*गर्मी के मौसम व आग की घटनाओं में हुई वृद्धि के दृष्टिगत आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने व पीआरवी कर्मियों को गर्मी व लू से बचाव के सम्बन्ध में आपातकालीन सेवा यूपी-112 जनपद-बस्ती के समस्त पीआरवी कर्मियों को गूगल मीट के माध्यम से दिये गये दिशा-निर्देश-*
आपको बताते चले कि दिनांक-28.04.2026 को पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त व क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 जनपद-बस्ती राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा पीआरवी पर नियुक्त कर्मचारीगण की गूगल मीट के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा जनपद के समस्त पीआरवी कर्मियों को गर्मी के मौसम व आग लगने की घटनाओं मे हुई अचानक वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए पीआरवी कर्मियों को आवश्यक दिशा –निर्देश दिये गये । निर्देशित किया गया कि आगजनी की सूचना पर तत्काल फायर सर्विस को सूचित करते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से उपलब्ध संसाधनों (पानी, बालू, फायर एक्सटिंग्विशर आदि) की सहायता से आग पर नियंत्रण करने का प्रयास करें, जिससे जन-धन की हानि को कम किया जा सके । इसके अतिरिक्त, लू एवं डिहाइड्रेशन से बचाव हेतु कर्मियों को छायादार स्थान का उपयोग करने, तले-भुने खाद्य पदार्थों से परहेज करने तथा समय-समय पर ओआरएस/नींबू पानी का सेवन करने के निर्देश भी दिए गए । अस्वस्थता की स्थिति में तत्काल जनपदीय कंट्रोल रूम को अवगत कराते हुए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से उपचार कराने हेतु भी निर्देशित किया गया । कार्यशाला में पीआरवी कर्मियों को रिस्पांस टाइम एवं कॉलर संतुष्टि प्रतिशत में सुधार लाने, मैनुअल के अनुसार वर्दी धारण करने, अनुशासन बनाए रखने, पीआरवी वाहनों को स्वच्छ रखने तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए । साथ ही प्रत्येक इवेंट की कार्यवाही का विस्तृत विवरण एटीआर में अंकित करने, संदिग्ध वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि रखने एवं आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी करने हेतु निर्देशित किया गया ।आरओआईपी कर्मियों को प्रत्येक इवेंट की मॉनिटरिंग करने, एटीआर का परीक्षण करने एवं गंभीर घटनाओं की सूचना तत्काल उच्चाधिकारीगण को देने के निर्देश दिए गए। साथ ही न्यायालय, राजस्व अथवा अन्य विभागों से संबंधित मामलों का पूर्ण विवरण एटीआर में अंकित करने हेतु भी निर्देशित किया गया । रात्रि ड्यूटी के दौरान हूटर एवं लाइट का समुचित उपयोग करने तथा वाहनों को सुरक्षित एवं सही दिशा में खड़ा करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे यू0पी0-112, जनपद–बस्ती की पुलिस की सकारात्मक छवि आमजन में बनी रहे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: