जौनपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, अभ्यर्थियों को मिला गुड़-पानी का सहारा*
जौनपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, अभ्यर्थियों को मिला गुड़-पानी का सहारा*
जौनपुर - जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया
जौनपुर - जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, बीआरपी इंटर कॉलेज, टीडी विधि महाविद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने गर्मी के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त गुड़ और पेयजल की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता एवं परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल और गुड़ उपलब्ध रहे। इस दौरान संबंधित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाध्यापक को जिलाधिकारी द्वारा गुड़ भेंट किया गया तथा इसका परीक्षार्थियों में वितरण कराने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में गर्मी के दृष्टिगत सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े। परीक्षा केंद्रों के अंदर गुड़ और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के लिए भी गुड़ और पेयजल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों से संवाद भी किया।
जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल एवं व्यवस्थित संचालन हेतु जिलाधिकारी द्वारा स्वयं भी तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहते हुए सतत निगरानी की जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, अभ्यर्थियों को मिला गुड़-पानी का सहारा*
जौनपुर के परेड ग्राउण्ड में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर कुल 24 टोली के 687 रिक्रूट आरक्षियों ने अपने नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य
अहमदाबाद / नई दिल्ली देश में बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने देशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने इसे गंभीर जन-स्वास्थ्य चुनौती बताते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण
Leave a Comment: