जौनपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, अभ्यर्थियों को मिला गुड़-पानी का सहारा*


*जौनपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, अभ्यर्थियों को मिला गुड़-पानी का सहारा*

 

*जौनपुर* !25 अप्रैल 2026:

जनपद में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के प्रथम दिन की लिखित परीक्षा शनिवार को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

प्रथम पाली में 8400 में से 6434 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 8400 में से 6414 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

जिलाधिकारी ने स्वयं भ्रमणशील रहते हुए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान बयालसी इंटर कॉलेज और टीडी कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए गुड़ और पानी की विशेष व्यवस्था कराई गई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों के बीच गुड़ और पानी का वितरण भी कराया। इस पहल का उद्देश्य तेज गर्मी और लू के प्रभाव से परीक्षार्थियों को बचाना तथा उन्हें परीक्षा के दौरान ऊर्जा और राहत प्रदान करना रहा।

प्रशासन द्वारा की गई इस मानवीय पहल से अभ्यर्थियों को काफी राहत मिली और प्रशासन की संवेदनशीलता व तत्परता भी स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।