लखनऊ। राजधानी के पूर्वी ज़ोन में हुई 30 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महज़ 22 मिनट


*22 मिनट में 30 लाख की चोरी का खुलासा, सुनार समेत तीन शातिर गिरफ्तार*

संवाददाता विजय मिश्रा 

 

लखनऊ। राजधानी के पूर्वी ज़ोन में हुई 30 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महज़ 22 मिनट में वारदात को अंजाम देने वाले सुनार सहित तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि क्राइम ब्रांच लखनऊ, डीसीपी पूर्वी क्राइम टीम और गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आधार खेड़ा क्षेत्र में हुई चोरी का लगभग शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है। बरामद सामान में आभूषण, नगदी और मोबाइल फोन शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अदीबुररहमान उर्फ अदीब, जीशान गाज़ी उर्फ छोटू और राम जी राजा राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ राजधानी लखनऊ व बाराबंकी में पहले से ही दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस पूरे खुलासे में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा व उनकी टीम, डीसीपी पूर्वी क्राइम टीम प्रभारी अमरनाथ चौरसिया व उनकी टीम तथा गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा व उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

वहीं गढ़ी चौकी प्रभारी संदीप सिंह गौर का भी स्थानीय स्तर पर लगातार सराहनीय योगदान सामने आया है, जिससे पुलिस को इस सफलता तक पहुंचने में मदद मिली।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।