जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह द्वारा होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों एवं ड्यूटी में लगे पुलिस बल


*होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का सघन निरीक्षण-*

जौनपुर 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह द्वारा होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों एवं ड्यूटी में लगे पुलिस बल का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, प्रवेश व्यवस्था, ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती एवं सतर्कता का गहनता से परीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराई जाए।

परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है तथा सभी संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं पारदर्शी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।