सिधौली में गूंजा जय भीम, 29 अप्रैल को 25 हजार मोमबत्तियों से होगा ऐतिहासिक आयोजन
तहसील सिधौली क्षेत्र के ब्लॉक कसमंडा अंतर्गत ग्राम ठिठुरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
बरेली। दिल्ली हाईवे से सटे क्षेत्रों में औद्योगिक टाउनशिप हेतु भूमि क्रय एवं मुआवज़ा वितरण प्रक्रिया का शुभारंभ
कार्यालय बरेली विकास प्राधिकरण, बरेली।
दिल्ली हाईवे से सटे क्षेत्रों में औद्योगिक टाउनशिप हेतु भूमि क्रय एवं मुआवज़ा वितरण प्रक्रिया का शुभारंभ
क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करने एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर सृजित करने के उद्देश्य से प्राधिकरण द्वारा दिल्ली हाईवे से सटे क्षेत्रों में प्रस्तावित औद्योगिक टाउनशिप के विकास हेतु भूमि क्रय प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को कर दिया गया है।
इस क्रम में किसानों को प्रतिकर (मुआवज़ा) वितरण की कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है। प्राधिकरण द्वारा पूर्ण पारदर्शिता एवं किसान हितों को प्राथमिकता देते हुए सर्किल दर के चार गुना के आधार पर भूमि का मूल्य निर्धारित किया गया है। इसी के अनुरूप भू-स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न कराते हुए भुगतान किया जा रहा है। आज दिनांक 22-04-2026 को भूमि क्रय का शुभारम्भ करते हुए श्री धर्मपाल एवं श्री प्रेमराज पुत्रगण श्री राम प्रसाद एवं गंगा प्रसाद पुत्र श्री चेतराम निवासी-ग्राम रहपुरा जागीर को प्रतिकर की धनराशि रूपये-74,00,000/- का भुगतान प्राधिकरण द्वारा किया गया।
औद्योगिक टाउनशिप हेतु भूमि को भू-स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर क्रय किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें तहसील बरेली के ग्राम रसूला चौधरी, तहसील मीरगंज के ग्राम भिटौरा नौगंवा उर्फ फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली तथा रहपुरा जागीर की कुल 126.3043 हेक्टेयर भूमि क्रय की जायेगी।
यह महत्वाकांक्षी परियोजना क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। इसके माध्यम से औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही, सड़क, विद्युत, जलापूर्ति, जल निकासी एवं अन्य आधारभूत नागरिक सुविधाओं का समुचित एवं आधुनिक विकास सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र का सुनियोजित शहरीकरण संभव हो सकेगा।
प्राधिकरण द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि समस्त प्रक्रिया सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध रहे, जिससे भू-स्वामियों का विश्वास बना रहे और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
तहसील सिधौली क्षेत्र के ब्लॉक कसमंडा अंतर्गत ग्राम ठिठुरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे गांव में “जय भीम”, “नमो बुद्धाय”, “बाबा साहेब अमर रहें” और “डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
बहराइच रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरसिंह डीहा मे राम आशीष बर्मा पुत्र रामादल बर्मा ने अपना एक नया मकान नरसिंह डीहा रोड बन रहा था जिसमे पानी की
Leave a Comment: