बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे गांव में “जय भीम”, “नमो बुद्धाय”, “बाबा साहेब अमर रहें” और “डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।


सिधौली, सीतापुर (विनोद कुमार)। तहसील सिधौली क्षेत्र के ब्लॉक कसमंडा अंतर्गत ग्राम ठिठुरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे गांव में “जय भीम”, “नमो बुद्धाय”, “बाबा साहेब अमर रहें” और “डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम में अंबेडकर संवैधानिक महासंघ के कार्यकर्ता एवं समाजसेवी राजेश कुमार सिद्धार्थ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान देकर समाज के हर वर्ग को सम्मान, अधिकार और न्याय दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता, भाईचारा और सामाजिक न्याय स्थापित किया जा सकता है।
उन्होंने आगामी 29 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल मोमबत्ती कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहेब के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 25 हजार मोमबत्तियां जलाकर क्षेत्र में नया इतिहास रचा जाएगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और जागरूकता का प्रतीक बनेगा।
कार्यक्रम में वक्ता नीरज बौद्ध एवं उनकी टीम का ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। नीरज बौद्ध ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, शिक्षा के महत्व, संविधान की ताकत और समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज शिक्षित और संगठित नहीं होगा, तब तक वास्तविक परिवर्तन संभव नहीं है।
29 अप्रैल को प्रस्तावित मोमबत्ती यात्रा पंच पीर, मास्टर बाग, कमलापुर, बैकुंठपुर होते हुए सिधौली बंदरिया बाजार पहुंचेगी। शाम लगभग 6 बजे हजारों मोमबत्तियां जलाकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आयोजकों का दावा है कि यह कार्यक्रम क्षेत्र का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा।
इस अवसर पर ज्ञानेंद्र कुमार गौतम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रमोद कुमार गौतम, कौशल गौतम, रामकिशोर गौतम, मनीष कुमार चौधरी, रंजीत कुमार चौधरी, सुनील कुमार चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, संतोष कुमार गौतम, पवन कुमार गौतम, आदित्य कुमार गौतम, धीरज कुमार गौतम और धीरज कुमार रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में शिक्षा, संगठन और संघर्ष के संदेश के साथ हुआ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।