फतेहपुर में दिनांक 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती


होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

जनपद फतेहपुर में दिनांक 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं मुस्लिम इंटर कॉलेज सहित सभी प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की सघन जांच तथा परीक्षा कक्षों की निगरानी व्यवस्था का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही, संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही न होने पाए। जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।