आरोप है कि लोगों ने लगभग 20 दिन पहले ऑनलाइन गैस


आरोप है कि लोगों ने लगभग 20 दिन पहले ऑनलाइन गैस बुकिंग कराई थी, और उनके खातों में सब्सिडी की राशि भी पहुंच चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी वे एजेंसी पहुंचते हैं, वहां के कर्मचारी उन्हें एक-दूसरे के पास भेजकर घुमाते रहते हैं। कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है कि आखिर सिलेंडर कब मिलेगा।
जनता का आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग और सब्सिडी आने के बाद भी गैस न मिलना एजेंसी की लापरवाही को दर्शाता है।
लोगों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी है कि रोजमर्रा के कामकाज और खाना बनाने जैसी जरूरी जरूरतें प्रभावित हो रही हैं।
अब सवाल यह उठता है कि जब बुकिंग पूरी हो चुकी है और सब्सिडी भी मिल गई है, तो आखिर गैस सिलेंडर देने में इतनी देरी क्यों हो रही है?
फिलहाल जनता प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग कर रही है कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाए और लोगों को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए।
3000 में किए जा रहे ब्लैक सिलेंडर पाब्लिक भटक रही दर दर 
बुकिंग के बाद भी देनी पड़ती है घुस

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।