अब तक न्याय /दीप सिंह


कन्नौज। डिप्थीरिया, परट्यूसीस और टिटेनस जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए जनपद में टीडी-एनडीपीटी टीकाकरण अभियान की शुरुआत सोमवार को की गई। मकरंद नगर स्थित के.एस. हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया।
यह विशेष अभियान 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसके तहत 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को टीके लगाए जाएंगे। अभियान के पहले दिन सीएमओ की देखरेख में कई बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया।
इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश शुक्ला, डॉ. जितेंद्र नाग, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधांशु दुबे, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का समय से टीकाकरण कराकर उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।