संतराज यादव


पाली।नगर पंचायत घघसरा, के विंध्यवासिनी नगर भरोहिया में भगवान परशुराम जन्मोत्सव रविवार को देर शाम बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित  कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विंध्यवासिनी नगर भरोहिया शिव  मंदिर पर  विशेष पूजन और आरती का आयोजन हुआ। पंडितों द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की कथा का वाचन किया गया।
स्थानीय कवि विनोद कुमार तिवारी ने कविता के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव सामाजिक समरसता और धर्म संस्कृति के प्रचार का पर्व है । उनके अदम्य  साहस ,कर्तव्य और न्याय प्रियता के बारे में बताते हुए कहा कि भगवान परशुराम  हमेशा न्याय प्रियता और धर्मनिष्ठता पर सदैव अडिग रहे वह एक ब्राह्मण शिरोमणि होते हुए ही शास्त्र विद्या के पारंगत गुरु भी रहे।ऐसे कुशल योद्धा  को प्रणाम करते हैं। और उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके शस्त्र-शास्त्र ज्ञान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष पर प्रकाश डाला।शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
जिसमें अवनीश मिश्रा,जयप्रकाश मिश्र ,अरविंद मिश्र,विनोद पाण्डेय,राजन मिश्र ,संतोष पाण्डेय , अमरेन्द्र त्रिपाठी,छोटू तिवारी, मृत्युजंय दुबे ,विजय मिश्रा सहित आदि गणमान्य लोग और ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।