*सम्पूर्ण समाधान के अवसर पर तहसील मड़ियाहूँ में कुल138 आवेदन पड़े, जिसमें 16 का निस्तारण किया गया, जिलाधिकारी जौनपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा की गई सुनवाई-*
---------------------------------------
जौनपुर/ मड़ियाहूं
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड़ में नज़र आए ।
जिलाधिकारी जौनपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने खुद जनता की समस्याओं को सुनी,
तथा सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।
बताते चलें कि इस दौरान में फरियादियो द्वारा कुल 138 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 16 का निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना प्रशासन की ओर से साफ संदेश दिया गया कि किसी भी शिकायत को लटकाया नहीं जाएगा और तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण दिवस पर जनता से संवाद स्थापित कर त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ एवं सर्किल के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: