जौनपुर आज दिनांक 17.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा थाना मछलीशहर का औचक निरीक्षण


*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा थाना मछलीशहर का किया गया औचक निरीक्षण-*

जौनपुर 

आज दिनांक 17.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा थाना मछलीशहर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेख, शस्त्रागार, हवालात, मालखाना एवं थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

साथ ही *महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि दुस्साहसी एवं आपराधिक तत्वों/अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत उनकी हिस्ट्रीशीट खोले जाने, गुण्डा एक्ट एवं जिला बदर की कार्यवाही करने, गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने, कुख्यात अपराधियों को आपराधिक माफिया घोषित करने तथा उनके गैंग को डीसीआरबी में पंजीकृत किए जाने के निर्देश दिए गए।*

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के प्रति विनम्र एवं शिष्ट व्यवहार बनाए रखने, शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।