जौनपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में बड़े स्तर पर हुई जांच के बाद 62,638 अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची


*➡️जौनपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का बड़ा खुलासा*

*➡️62,638 अपात्र लाभार्थी बाहर, मृतक और नाबालिग भी ले रहे थे लाभ*

 

➡️जौनपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में बड़े स्तर पर हुई जांच के बाद 62,638 अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि कई स्थानों पर पति-पत्नी दोनों, नाबालिग बच्चे और यहां तक कि मृतक व्यक्तियों के नाम पर भी योजना का लाभ लिया जा रहा था।

कार्रवाई के बाद जौनपुर जिले में लाभार्थियों की कुल संख्या 8,79,300 से घटकर 8,16,662 रह गई है। प्रशासन के अनुसार, योजना के शुरुआती चरण में बड़ी संख्या में अपात्र लोगों ने पंजीकरण करा लिया था, जिसे अब सत्यापन अभियान के जरिए ठीक किया जा रहा है।

जांच प्रक्रिया के तहत गांव-गांव में शिविर लगाकर लाभार्थियों की सूची का मिलान किया गया। इस दौरान करीब 29 हजार मृतकों के नाम सूची से हटाए गए, जिनकी मृत्यु की जानकारी विभाग को नहीं दी गई थी। वहीं, लगभग 22 हजार लाभार्थियों के आधार कार्ड में गड़बड़ी पाए जाने पर उनकी धनराशि फिलहाल रोक दी गई है।

उप परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. रमेश यादव ने बताया कि अपात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजना से हटाया जा रहा है और सत्यापन की प्रक्रिया अभी भी जारी है। प्रशासन का कहना है कि आगे भी जांच जारी रहेगी ताकि केवल पात्र किसानों को ही योजना का लाभ मिल सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।