*मडियाहूं की बेटी ने किया* *कमाल : कु0 जान्हवी यादव*
*सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल में 94.6% अंक पाकर स्कूल में किया टाप*
जौनपुर /मड़ियाहूं
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं निवासी कु0 जान्हवी यादव ने
ने श्रीपति इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल गनापुर जौनपुर से सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 94.6 % प्राप्त कर अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
बताते चलें कि कु0 जान्हवी यादव, सुपुत्री जीत बहादुर यादव,
सुपौत्री राम नारायन यादव एडवोकेट
निवासी- गंजपाल बस्ती, मड़ियाहूं जनपद जौनपुर ने श्रीपति इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गनापुर जौनपुर से सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 में सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.6 % अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉपर रही तथा अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
छात्रा के इस कामयाबी पर छात्रा के पिता जीत बहादुर यादव व दादा राम नारायन यादव ने जान्हवी यादव को मिष्ठान खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: