बंगाल में SIR के तहत 91 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, जो कुल मतदाताओं का करीब 11.9% है. यह प्रक्रिया नवंबर 2025 में शुरू हुई थी. राज्य में 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में कई जिलों के वोट प्रतिशत और SIR के दौरान हटाए गए मतदाताओं के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिलचस्प पै


बंगाल में एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट से करीब 91 लाख नाम हटाए गए हैं, जो कि पहले मौजूद 7.6 करोड़ मतदाताओं का करीब 11.9 फीसदी है. हटाए गए नाम उन मामलों से संबंधित हैं जो सत्यापन (adjudication) के लिए गए थे. एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से अब तक कुल हटाए गए नामों की संख्या 90.83 लाख से अधिक रही. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, जांच में 60.06 लाख में से 27.16 लाख विवेचनाधीन मतदाताओं के नाम हटाए गए.

 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर-2025 में एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद से मतदाताओं की संख्या का करीब 8.3 प्रतिशत यानी 63.66 लाख नाम हटा दिए गए, जिससे मतदाता आधार करीब 7.66 करोड़ से घटकर करीब 7.04 करोड़ रह गया. 7.04 करोड़ में 60.06 लाख से ज्यादा मतदाता ऐसे थे, जिन्हें विवेचनाधीन कैटेगरी में रखा गया था. आइए जानते हैं कि किस जिले से कितने नाम कटे हैं और साल 2021 के चुनाव में बीजेपी और टीएमसी को इन जिलों से कितने फीसदी वोट मिला था.

दिनाजपुर में 58% और कोलकाता में 36.3% नाम हटे

इसी तरह दक्षिण दिनाजपुर में 58%, दार्जिलिंग में 55.3% और उत्तर 24 परगना में 55.1% नाम हटे. वहीं पश्चिम बर्धमान में 53.8%, कूचबिहार में 50.7%, पश्चिम मिदनापुर में 50.6%, हावड़ा में 45.6%, अलीपुरद्वार में 44.8% और दक्षिण 24 परगना में 43 फीसदी नाम हटाए गए. मुर्शिदाबाद में 41.8%, बीरभूम में 40.6%, कालिम्पोंग में 35.4% और कोलकाता में 36.3% नाम हटे. जबकि पूर्व मिदनापुर में 33.3%, जलपाईगुड़ी में 32.7%, मालदा में 28.9%, झारग्राम में 18.6%, पुरुलिया में 17.7% और बांकुड़ा में 16.7% नाम हटे हैं.


 

विधानसभा चुनाव-2021 में किसे कितना वोट मिला  
जिलाभारतीय जनता पार्टी (%)तृणमूल कांग्रेस (%)
कूचबिहार49.07%44.42%
अलीपुरद्वार49.70%41.11%
जलपाईगुड़ी45.91%43.04%
कालिम्पोंग35.09%20.57%
दार्जिलिंग49.15%28.01%
उत्तर दिनाजपुर36.98%52.78%
दक्षिण दिनाजपुर42.64%46.48%
मालदा32.49%52.44%
मुर्शिदाबाद23.75%53.38%
नादिया43.47%44.04%
उत्तर 24 परगना34.38%48.56%
दक्षिण 24 परगना31.53%51.87%
कोलकाता29.09%60.47%
हावड़ा36.16%50.35%
हुगली39.83%47.14%
पूर्व मेदिनीपुर46.90%46.85%
पश्चिम मेदिनीपुर42.67%85.82%
झारग्राम37.15%85.80%
पुरुलिया41.34%40.54%
बांकुरा44.54%43.48%
पूर्व बर्धमान39.54%47.47%
पश्चिम बर्धमान42.11%44.79%
बीरभूम39.22%51.50%

कई जगहों पर डिलीशन रेट काफी हाई

बंगाल में 2021 विधानसभा चुनाव के वोट प्रतिशत और SIR के दौरान हटाए गए मतदाताओं के आंकड़ों की तुलना करें तो दिलचस्प पैटर्न सामने आता है. जिन जिलों में 2021 में टीएमसी को बढ़त मिली थी, वहां कई जगहों पर डिलीशन रेट काफी हाई है. हालांकि, बीजेपी भी इससे अछूती नहीं है. 2021 में जिन जिलों में बीजेपी का प्रभाव देखा गया वहां भी कुछ ऐसा ट्रेंड देखने को मिलता है. जैसे कि कूचबिहार में 2021 में बीजेपी को 49.07% वोट मिला था. एसआईआर में यहां 50.07 फीसदी वोट कटे हैं.

कूचबिहार के साथ ही अलीपुरद्वार जहां 2021 में बीजेपी को 49.70% फीसदी वोट मिला था, वहां 44.8% नाम हटे हैं. कुछ जिलों में 2021 में जहां मुकाबला बेहद करीबी था वहां भी डिलीशन रेट हाई रहा है. जैसे पूर्व मिदनापुर (BJP 46.90 फीसदी और TMC 46.85 फीसदी) में 33.3 फीसदी नाम कटे हैं. बांकुड़ा में 16.7% डिलीशन हुआ. इसी तरह पुरुलिया में केवल 17.7% डिलीशन हुआ.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।