ब्रेकिंग न्यूज़
जौनपुर
जौनपुर जनपद के केराकत तहसील अंतर्गत खुज्झी मोड़ स्थित राजू मोदनवाल ने लोक सेवा आयोग (यू.पी.पी.सी.एस. )परीक्षा 11वीं रैंक पास कर मोदनवाल समाज का जिले में नाम रोशन किया। बताते चलें कि राजू मोदनवाल पुत्र सूरज मोदनवाल का सफर आसान नहीं रहा, उन्होंने दो बार आई. ए. एस .की लिखित परीक्षा पास की लेकिन इन्टरव्यू में असफल रहे। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी, और लगातार मेहनत करते रहे,आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई। उन्होंने डिप्टी एसपी का पद हासिल कर लिया।राजू मोदनवाल ने कक्षा 11-12 वीं सुमित्रा शिक्षण संस्था इंटरमीडिएट कॉलेज से पढ़ाई की, श्री गणेश राय पीजी कॉलेज में बीएससी में दाखिला लिया, लेकिन बीच में छोड़कर दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध हंसराज कालेज में स्नातक में प्रवेश लेकर पढ़ाई के साथ परीक्षा की तैयारी करने लगे।वे 8 से 10 घन्टे पढ़ाई किया करते थे। लगातार मेहनत कर यूपी पीसीएस में 11वीं रैंक हासिल की इस उपलब्धि के बाद उनके आवास पर बधाई देने वालो तांता लगा हुआ है। वृहस्पतिवार को मोदनवाल समाज के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी हरिशंकर के नेतृत्व में मोदनवाल समाज के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता खुज्जी मोड़ राजू मोदनवाल के आवास पर पहुंच कर माल्यार्पण कर मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर पुष्पवर्षा कर बधाई व शुभकामनाएं दी। अवसर पर मोदनवाल समाज के जिलाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ महामंत्री चौधरी हरिशंकर, नगर अध्यक्ष मडियाहू राजकुमार मोदनवाल, उपाध्यक्ष राजेश कुमार मोदनवाल, संगठन मंत्री मुन्ना मोदनवाल जौनपुर,
जिला कोषाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार जिला उपाध्यक्ष अमित कुमारकेराकत नगर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मोदनवाल उर्फ़ काजू, नगर अध्यक्ष कानून सलाहकार अशोक मोदनवाल, राजेश मोदनवाल, महामंत्री राजकुमार ,संरक्षक मंडल अनिल कुमार , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश मोदनवाल,चौधरी सुजानगंज लल्लू मोदनवाल, पत्रकार सैफ अंसारी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू उपाध्याय, मनोज कमलापुरी,माता प्रसाद मोदनवाल सहित तमाम गणमान्य लोग व जौनपुर जनपद के मोदनवाल समाज के लोग मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: