*बसुही नदी पर नव निर्मित पुल का डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण*
*71.48 मीटर लंबे सेतु से नगेसरा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में मिलेगी बड़ी राहत*
जौनपुर/मड़ियाहूं
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा तहसील मड़ियाहूं अंतर्गत बसुही नदी पर नव निर्मित पुल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
यह सेतु जनपद जौनपुर के नगेसरा- पुरेलला गांव के मध्य नगेसरा घाट पर बसुही नदी पर निर्मित किया गया है। परियोजना में सेतु के साथ पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग एवं आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य भी शामिल हैं। पुल की कुल लंबाई 71.480 मीटर है तथा इसकी कुल लागत लगभग 1130 लाख रुपये है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में इस पुल के निर्माण कार्य की लगातार निगरानी की जा रही थी, जो अब पूर्ण होकर तैयार हो चुका है।उन्होंने बताया कि पुल के निर्माण से विशेष रूप से वर्षा ऋतु में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।यह परियोजना उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित की गई है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: