खजनी थाना क्षेत्र में लावारिस ऑटोरिक्शा मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर थाना खजनी क्षेत्र के ककना चौराहे के पास खानीपुर अंडरपास के नजदीक पिछले चार दिनों से एक लावारिस ऑटोरिक्शा (नंबर UP 53 DT
गोरखपुर बड़हलगंज नगर पंचायत स्थित मदारिया समय माता मंदिर पर 3 अप्रैल को जन सेवा दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री
गोरखपुर बड़हलगंज नगर पंचायत स्थित मदारिया समय माता मंदिर पर 3 अप्रैल को जन सेवा दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री विनोद शर्मा ने की, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जन सेवा दल के जिला अध्यक्ष बीके शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन सेवा दल केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि सत्ता से वंचित समाज को राजनीतिक भागीदारी दिलाने का एक आंदोलन है।
बीके शर्मा ने कहा कि पार्टी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि "जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी" के सिद्धांत पर काम करते हुए पंचायत और विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों को उतारा जाएगा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर पदाधिकारियों का गठन तेज गति से जारी है।
बैठक में प्रदेश प्रभारी अशोक कुमार शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव राम कृपाल शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश ठाकुर की सोच की सराहना की गई। इन नेताओं के प्रयासों को धन्यवाद देते हुए कहा गया कि वे अति पिछड़े और सत्ता से वंचित समाज को एकजुट कर उनकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने में जुटे हैं।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, संजय शर्मा, रवि शर्मा, राम सकल शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में पंचायत चुनावों के लिए दर्जनों संभावित उम्मीदवारों की चर्चा की गई और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए संयुक्त मोर्चा बनाकर रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर थाना खजनी क्षेत्र के ककना चौराहे के पास खानीपुर अंडरपास के नजदीक पिछले चार दिनों से एक लावारिस ऑटोरिक्शा (नंबर UP 53 DT
पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ यशवीर सिंह द्वारा दिनांक- 03.04.2026 को पुलिस लाइन बस्ती का निरीक्षण करते हुए शस्त्रागार, जी0 डी0 कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल,
मास्टरबाग (सीतापुर), 3 अप्रैल 2026। जनपद सीतापुर के 152 विधानसभा सिधौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जानकीपुर (खुर्दा) में आज
Leave a Comment: