विकासखंड कसमंडा के अंतर्गत
कंपोजिट विद्यालय डोभा में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा करके प्रारंभ किया गया जिसमें कक्षा 8 पास बच्चों को परीक्षाफल दिया गया एवं बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और नवीन शैक्षिक सत्र 2026- 27 के नव प्रवेशित छात्रों को सम्मानित किया गया एवं कक्षा 5 एवं कक्षा 8 में प्रथम द्वितीय ,तृतीय बच्चों को बैग, पेन, कॉपी, जामेट्री बॉक्स देकर सम्मानित किया गया कक्षा में सर्वाधिक उपस्थित छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया कक्षा 8 एवं कक्षा 5 पास बच्चों को मीठा फल खिलाकर व सम्मानित करके विदाई की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संदीप मिश्रा के द्वारा कक्षा 5 एवं कक्षा 8 में पास सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा गया आप सभी जहां भी आगे पढ़ाई करें लगन मेहनत के साथ करे जिससे आगे चलकर आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी । इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सुंदरलाल यादव, एसएमसी उपाध्यक्ष शिव शंकर यादव, एआरपी राजदीप गुप्ता, प्रधानाध्यापक संदीप मिश्रा, सहायक अध्यापक बृजेश राही, मोहम्मद शोएब, अनुराधा सिंह, रिमझिम यादव, गरिमा, दीक्षा, अभय कुमार वाजपेई, अनुदेशक जुबीना बानो, राघवेंद्र सिंह शिक्षामित्र कमलेश कुमार, पिंकी लता सहित अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: