उपभोक्ताओं से रुपए वसूलने और ब्लैक में सिलेंडर बेचने का आरोप


उपभोक्ताओं से रुपए वसूलने और ब्लैक में सिलेंडर बेचने का आरोप

गोरखपुर थाना गीडा क्षेत्र में स्थित आशीष इंडियन गैस एजेंसी के संचालक पवन वर्मा को पुलिस ने उपभोक्ताओं से रुपए वसूलने और ब्लैक में गैस सिलेंडर बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मामला तब सामने आया जब स्थानीय पत्रकार गैस एजेंसी पर हो रही अनियमितताओं की जांच करने पहुंचे। पत्रकार ने केवाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली और ब्लैक में सिलेंडर बेचे जाने की शिकायतों पर सवाल उठाए और वीडियो बनाने का प्रयास किया।गैस एजेंसी संचालक पवन वर्मा ने पत्रकार से अभद्रता की और उन्हें धमकाने की कोशिश की। मामला बढ़ने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पवन वर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में चालान कर उसे जेल भेजा गया। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पवन वर्मा पर ऊंचे दामों में गैस बेचने और उपभोक्ताओं को परेशान करने का आरोप लगा हो। इससे पहले भी वह ऐसे मामलों में जेल जा चुका है।
स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसी पर केवाईसी के नाम पर अनावश्यक वसूली और ब्लैक में गैस बेचने के कारण उन्हें गैस की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी पर भीड़ और पैनिक की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे गैस एजेंसी संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई उपभोक्ता इस तरह की समस्याओं का सामना न करे।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि गैस एजेंसी की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस घटना ने क्षेत्र में गैस आपूर्ति और एजेंसी संचालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।