सहजनवा गोरखपुर विकासखंड पिपरौली में शनिवार को पशु विभाग द्वारा ब्लॉक सभागार में पशुपालक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दिलीप


सहजनवा गोरखपुर  विकासखंड पिपरौली  में शनिवार को पशु विभाग द्वारा ब्लॉक सभागार में पशुपालक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव ने पशुपालकों को गोवंश संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गौ माता से हमें दूध, बछड़े और जलावन के ईंधन जैसे बहुमूल्य संसाधन प्राप्त होते हैं। उन्होंने गोवंश बचाने और उनके बेहतर रखरखाव पर ध्यान देने की अपील की।
गोष्ठी में वीडियो राकेश कुमार शुक्ला ने पशुपालकों को आय दोगुनी करने के लिए संतुलित आहार, कीटनाशक दवाओं और पशुओं के बच्चों को बचाने की उपयोगी जानकारी दी। पशु चिकित्सक डॉ. बी.के. सिंह ने विभागीय योजनाओं और सॉर्टेड सीमन तकनीक के उपयोग पर प्रकाश डाला, जिससे गोवंश को बेहतर तरीके से गर्भित किया जा सकता है। उन्होंने पशुओं के रखरखाव और उत्पादन बढ़ाने के उपाय भी साझा किए।नोडल अधिकारी डॉ. सुबोध सिंह ने 1962 टोल-फ्री एम्बुलेंस सेवा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पशु बीमार होने पर इस सेवा का उपयोग कर निशुल्क उपचार प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विभागीय योजनाओं के लाभ और पशुपालकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की।डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने पशुओं की टैंगिंग, गोबर की उपयोगिता, खून की जांच और ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग पर जानकारी दी। इसके अलावा, पशुपालकों को दवा और मिनरल मिक्सर का वितरण भी किया गया।इस गोष्ठी में बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम को उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। इस आयोजन ने पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों और योजनाओं के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।