रामायण को बताया प्राथमिक शिक्षा, गीता को विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा
अर्जुन रौतेला आगरा। नाई की सराय, जलेसर रोड स्थित श्रीचंद्र बाबा फार्म हाउस में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के
जौनपुर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को
*मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर जौनपुर पुलिस की सशक्त पहल*
जौनपुर
प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अभियान के दौरान महिला पुलिस कर्मियों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला हेल्पलाइन–*1090*, आपातकालीन सेवा–*112*, चाइल्ड हेल्पलाइन–*1098*, साइबर अपराध हेल्पलाइन–*1930* सहित अन्य सुरक्षा संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, छेड़छाड़, साइबर उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं की स्थिति में त्वरित शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है तथा प्रत्येक शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगीl
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
अर्जुन रौतेला आगरा। नाई की सराय, जलेसर रोड स्थित श्रीचंद्र बाबा फार्म हाउस में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत समस्त थानों पर नियुक्त महिला शक्ति
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि अधिक उपज लेने वाले गन्ना किसान एवं अच्छा भुगतान करने वाली चीनी मिलो को मिलेगा
Leave a Comment: