अर्जुन रौतेला आगरा। नाई की सराय, जलेसर रोड स्थित श्रीचंद्र बाबा फार्म हाउस में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के


अर्जुन रौतेला आगरा। नाई की सराय, जलेसर रोड स्थित श्रीचंद्र बाबा फार्म हाउस में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिवस पर कथावाचक बालयोगी ब्रह्मानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म और जीवन से जुड़े गूढ़ संदेश प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि रामायण जीवन की प्राथमिक शिक्षा देने वाला ग्रंथ है, जिसके सातों कांड मनुष्य को संस्कार, मर्यादा और कर्तव्य का बोध कराते हैं। वहीं श्रीमद्भगवद्गीता को उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा के समान बताया, जो मनुष्य को कर्म, धर्म और आत्मज्ञान का गहन मार्गदर्शन देती है।
कथावाचक ने कहा कि यदि व्यक्ति रामायण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए और गीता के उपदेशों को आत्मसात करे, तो वह जीवन में सफलता के साथ-साथ आत्मिक शांति भी प्राप्त कर सकता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील शर्मा एवं डॉ. वीरेन्द्र चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अशोक सिकरवार परिवार द्वारा किया गया।
कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव में लीन होकर कथा का श्रवण किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।