श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधिगण द्वारा नवनिर्माण कार्यक्रम के समापन समारोह में किया गया प्रतिभाग
राज्यमंत्री/प्रभारीे प्रभारी मंत्री, जनप्रनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों, खिलाडियों, आईटीआई, कौशल विकास, कृषि विभाग, एनआरएलएम, बालसेवा योजना, आयुमान भारत योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन जनपद पीलीभीत में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग उ0प्र0 श्री बलदेव सिंह औलख, मा0 जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द, मा0 विधायक बीसलपुर विवेक कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरूभाग सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। सेवायोजन, कौशल विकास मिशन एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग का संयुक्त आयोजन गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री जी, जिलाध्यक्ष, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी ने नवनिर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नवनिर्माण के नौ वर्ष नामक पुस्तिका का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री जी नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नौ दिन तक सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई और लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद में शीघ्र ही बासमती चावल अनुसंधान का स्थापित किया जायेगा तथा एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत जनपद को बाॅसुरी उद्योग को बढ़ावा दिया गया, आज जनपद की बाॅसुरी देश व विदेशों तक भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि एक जनपद एक व्यंजन योजना में जनपद से लौज को चुना गया है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने पीलीभीत में पर्यटन का बढ़ावा दिया है, जिससे कि यहां के लोगों को यहीं रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उददेश्य लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुचाना है ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करना है सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लोग लाभ लें और अपने आपको व समाज को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाऐं। प्रत्येक व्यक्ति कुछ न कुछ नया सीखें, नया उद्योग स्थापित कर अपनी आय में वृद्वि करने के साथ साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि नौ दिन लोगों को कार्यक्रम में सरकार की नीतियों/योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बाल सेवायोजना के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग को सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम के अन्त में मा0 मंत्री जी व जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को 10 ट्राइसाईकिल, 02 जोड़ी बैसाखी, 03 व्हीलचेयर, 03 श्रवणयंत्र, 03 लैप्रोसी किट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बालसेवा योजना, अप्रेन्टिस, कौशल विकास मिशन, एनआरएलएम की समूह सखी, आजीविका सखी, पशुपालन के लाभार्थी, आयुमान भारत योजना, सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, कृषि विभाग, स्वयं सहायता समूहों के लाभाथियों एवं खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान लाभार्थियों को डेमो चेक देकर सम्मानित किया।
प्रदर्शनी में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, सूचना विभाग प्रदर्शनी, मिशन शक्ति द्वारा स्टाल लगाए गए। मा0 मंत्री जी, जिलाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने स्टालों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, उपायुक्त स्वतः रोजगार, पशु चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, पत्रकार बंधु, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: