बांदा। 27 मार्च 2026 को भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी में द्वि-दिवसीय अंकपत्र वितरण एवं पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ


बांदा। 27 मार्च 2026 को भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी में द्वि-दिवसीय अंकपत्र वितरण एवं पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक स्व. भागवत प्रसाद कुशवाहा  की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन और माँ शारदे की आराधना के साथ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर छात्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य को दिशा प्रदान करना उद्देश्य रहा।समारोह का “इल्यूमिनेशन – रिकग्नाइजिंग ग्रोथ, शेपिंग टुमारो” रखा गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद केशवानी (ए.जी.एम., यू.पी. ग्रामीण बैंक), रामलखन कुशवाहा (रिटायर्ड सीनियर मैनेजर, यू.पी. ग्रामीण बैंक, फाउंडर मेम्बर – बी.पी.एम.ए.), रविंद्र कुमार (डी.आर.एम., बांदा), अवधेश कुमार और संध्या कुशवाहा (डायरेक्टर – बी.पी.एम.ए.) उपस्थित रहे।विद्यालय की इंचार्ज प्रिंसिपल  कविता वर्मा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विद्यालय की ओर से स्वागत उद्बोधन में अभिभावकों के साथ विद्यालय की प्रगति एवं विकास संबंधी जानकारी साझा की गई।
समारोह में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए। शैक्षिक उत्कृष्टता के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को निम्नलिखित पुरस्कार प्रदान किए गए:
कक्षा 1 ‘A’: आराध्या दुबे (प्रथम), अलौकिक अवस्थी (द्वितीय), दीक्षा कुशवाहा (तृतीय)कक्षा 1 ‘B’: सम्राट (प्रथम), शौर्य गुप्ता (द्वितीय), आराध्या (तृतीय)कक्षा 2 ‘A’: एंजल (प्रथम), अभय सिंह (द्वितीय), रंदीप यादव (तृतीय)कक्षा 2 ‘B’: अंकित कुशवाहा (प्रथम), अक्षिता सोनी (द्वितीय), नजमे आलम (तृतीय)
कक्षा 3 ‘A’: आंशिव (प्रथम), पुष्कर सिंह पाल (द्वितीय), श्रेयांश प्रताप (तृतीय)
कक्षा 3 ‘B’: नितीश कुमार वर्मा (प्रथम), शिव प्रताप सिंह (द्वितीय), अंशिका वर्मा (तृतीय)
कक्षा 4 ‘A’: ईश प्रजापति (प्रथम), यशोदा (द्वितीय), राजवर्धन सिंह (तृतीय)
कक्षा 4 ‘B’: अव्यांश यादव (प्रथम), सत्येंद्र गुप्ता (द्वितीय), अथर्व सोनकर (तृतीय)
कक्षा 5 ‘A’: आयुष (प्रथम), एंजल (द्वितीय), प्रिंस शिवहरे (तृतीय)कक्षा 5 ‘B’: स्वाति सिंह (प्रथम), समृद्धि सिंह (द्वितीय), प्रबल सिंह राजपूत (तृतीय)
विशेष रूप से कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए Graduation Ceremony का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चे Graduation Gown पहनकर शामिल हुए और उन्हें प्राथमिक शिक्षा कार्यकाल की पूर्णता का प्रमाणपत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। उत्कृष्ट उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमाणपत्र एवं शील्ड से सम्मानित किया गया।
विद्यालय की निर्देशिका संध्या कुशवाहा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन दिए। चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा ने बच्चों को उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। संस्थापिका ट्रस्टी शिवकन्या कुशवाहा ने समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का संचालन मिस सना और मिस्टर विकास ने किया। समारोह में अभिभावक और शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।