गोरखपुर। गीडा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित संपत्ति के रूप में एक आरोपी की रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक जब्त कर ली। जब्त वाहन


गोरखपुर। गीडा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित संपत्ति के रूप में एक आरोपी की रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक जब्त कर ली। जब्त वाहन की अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, विशाल यादव उर्फ जुगानी, निवासी नौसढ़ थाना गीडा, के खिलाफ गैंग बनाकर हत्या के प्रयास, लूट समेत कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश पर यूपी गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय समेत गीडा थाना पुलिस की टीम शामिल रही।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।