श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि अधिक उपज लेने वाले गन्ना किसान एवं अच्छा भुगतान करने वाली चीनी मिलो को मिलेगा


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
अधिक उपज लेने वाले गन्ना किसान एवं अच्छा भुगतान करने वाली चीनी मिलो को मिलेगा मुख्यमंत्री पुरुस्कार -राज्यमंत्री**सहकारी गन्ना विकास समिति, पीलीभीत में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत एक दिवसीय गन्ना किसान गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (गन्ना एवं चीनी मिलें) श्री संजय सिंह गंगवार उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में मा. मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक गन्ना उत्पादन करने वाले प्रगतिशील किसानों को मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, सर्वश्रेष्ठ गन्ना मूल्य भुगतान करने वाली चीनी मिलों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने गन्ना विकास परिषद, पीलीभीत के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि आज का किसान तकनीकी रूप से सशक्त और स्मार्ट हो चुका है, जिसे मोबाइल के माध्यम से एक क्लिक पर सभी आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध हो रही हैं।
उपगन्ना आयुक्त बरेली श्री राजेश मिश्रा ने जानकारी दी कि पूरे मंडल में गुणवत्तापूर्ण गन्ना बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा किसानों को समय से गन्ना पर्चियां प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने हेतु गन्ना समितियों से नियमित संपर्क बनाए रखें।
कृषि विज्ञान केंद्र, पीलीभीत के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. ढाका ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए कहा कि गन्ना बुवाई से पूर्व बीज का कवकनाशी से उपचार करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे फसल रोगमुक्त एवं स्वस्थ रहती है। उन्होंने बताया कि बीज उपचार से अंकुरण दर में वृद्धि होती है तथा उत्पादन क्षमता बेहतर होती है।
प्रभारी उद्यान अधिकारी श्री आर.डी. गंगवार ने ड्रिप सिंचाई प्रणाली पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस तकनीक के उपयोग से 80-85 प्रतिशत तक जल की बचत संभव है, साथ ही फसल की उत्पादकता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है।
सहकारी गन्ना समिति, पीलीभीत के अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस प्रकार की वैज्ञानिक गोष्ठियां किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों एवं योजनाओं से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रगतिशील किसान डॉ. हरमीत सिंह (बीसलपुर) ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उचित प्रबंधन एवं देखभाल से किसान 5-6 पेड़ी तक सफलतापूर्वक गन्ना उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर जिला गन्ना अधिकारी, पीलीभीत श्री खुशी राम भार्गव ने कहा कि इस गोष्ठी में वैज्ञानिकों एवं किसानों के बीच हुआ संवाद निश्चित रूप से किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा तथा इससे गन्ना उत्पादन में वृद्धि एवं गुणवत्ता सुधार को बल मिलेगा।
इस अवसर पर श्री रामभद्र द्विवेदी, श्री मनोज साहू, श्री राजेश कुमार, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री प्रदीप अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में किसान एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।