​जौनपुर उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुरूप महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज जनपद जौनपुर में मिशन शक्ति फेज


ब्रेकिंग न्यूज़ 

​जौनपुर 

उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुरूप महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज जनपद जौनपुर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के कुशल निर्देशन तथा आतिश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व गोल्डी गुप्ता,सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में महिला पुलिस बल ने अपनी शक्ति और सजगता का प्रदर्शन किया।

प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह प्रभारी मिशन शक्ति (​महिला व बाल सुरक्षा संगठन) के नेतृत्व में व महिला थाना प्रभारी श्रीमती श्यामा तिवारी एवं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। यह रैली पुलिस लाइन जनपद जौनपुर से प्रारंभ होकर पालिटेक्निक चौराहे तक गई।

​​महिला सशक्तिकरण: महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना।

​सुरक्षा व सम्मान: समाज में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक वातावरण बनाना और सुरक्षा का एहसास कराना।

​आत्मनिर्भरता: मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करना।

​इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने नारों और संवाद के माध्यम से राहगीरों और स्थानीय महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।