*मडियाहू पीजी कॉलेज में नवनिर्वाचित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का हुआ स्वागत सम्मान समारोह*
---------------------------------------
जौनपुर /मड़ियाहूं
मडियाहू पी.जी. कॉलेज परिसर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित शिक्षक संघ कार्यकारिणी का स्वागत अभिनंदन किया गया । महाविद्यालय के ही प्राध्यापक डॉक्टर सुजीत कुमार पटेल विश्व विद्यालय शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किए गए हैं । राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित प्रोफेसर राहुल सिंह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं डॉक्टर शैलेंद्र सिंह महामंत्री का सम्मान किया गया, साथ में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर सुजीत कुमार पटेल को इस विद्यालय कार्यकारिणी में स्थान पाने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए शिक्षक संघ अध्यक्ष ने छात्रों के समस्त समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया अध्यक्ष महोदय ने बताया कि शिक्षकों की समस्या और छात्रों की समस्या का निराकरण हमारी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा रहेगा डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने महाविद्यालय के छात्रों एवं अध्यापकों के हितों की रक्षा के लिए संकल्प रहने का वचन दिया इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार पटेल ने छात्र हित को सर्वोपरि मानते हुए अपने दायित्व के निर्वहन का उल्लेख किया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक अपूर्व तिवारी डॉक्टर अंजनेयपांडे, डॉ अजय कुमार , डॉ विजय चतुर्वेदी ,डॉ विवेक कुमार मिश्रा, डॉ अमिताभ कुमार ,आशुतोष शर्मा ,डॉक्टर विवेक कुमार सिंह, डॉ सुशील कुमार मिश्रा, डॉ मनोज कुमार शुक्ला, आदि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर बृजेश कुमार चौबे ने किया, निर्देशन डॉक्टर अमिताभ कुमार एवं डॉ विवेक मिश्रा ने किया ।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo सुरेश कुमार पाठक ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया l
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: