*मडियाहू पी.जी. कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ भव्य समापन* *निकली गई नशा जागरूकता रैली*
जौनपुर/मड़ियाहूं
मडियाहू पी.जी. कॉलेज में सात दिवसीय शिविर का आज भव्य समापन हुआ। आज छात्रों ने रैली निकाल कर समाज को नशा मुक्ति का संदेश दिया।
बताते चलें कि शिविर समापन के अवसर पर आज के मुख्य अतिथि प्रोफेसर राहुल सिंह अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ,विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह महामंत्री शिक्षक संघ रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर गौरी शंकर त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया । अवसर पर ग्राम प्रधान कमलेश पटेल ने छात्रों के प्रशिक्षण की प्रशंसा की इस शिविर में छात्रों ने पर्यावरण भारतीय संस्कृति ग्रामीण संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाते हुए गांव में मलिन बस्तियों की सफाई तथा महिलाओं को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रबंधक अपूर्व तिवारी ने छात्रों के प्रशिक्षण के व्यावहारिक पक्ष की चर्चा की उन्होंने बताया महाविद्यालय सुख दुख की हर घड़ी में अपने छात्रों के साथ है। छात्रों का विकास ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेश कुमार पाठक ने समस्त आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम अधिकारियों को उनके सफल प्रशिक्षण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मनोरम मिश्रा डॉक्टर सुशील मिश्रा डॉक्टर विवेक कुमार सिंह डॉक्टर सुषमा मिश्रा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: