आगरा )के थाना एकता इनर रिंग रोड पर रमाडा होटल के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा


आगरा )के थाना एकता इनर रिंग रोड पर रमाडा होटल के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया और चालक सहित अन्य लोग केबिन के अंदर ही फंस गए।प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक अत्यधिक शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है। नशे की हालत में नियंत्रण खोने के कारण ट्रक सीधे डिवाइडर से जा भिड़ा। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही थाना एकता पुलिस और एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुँची। ट्रक का केबिन बुरी तरह पिचक जाने के कारण घायलों को बाहर निकालना नामुमकिन था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के लोहे के हिस्से को काटकर चालक और उसके साथ मौजूद अन्य युवक को बाहर निकाला।हादसे में घायल चालक और अन्य युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस अब ट्रक को क्रेन की मदद से रास्ते से हटाकर यातायात सुचारू करने और मामले की कानूनी जांच में जुटी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।