श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार द्वारा विकास कार्यों, नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की दीव जानकारी


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार द्वारा विकास कार्यों, नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की दीव जानकारी

मुख्य अतिथि रेखा परिहार एवं जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को टूलकिट व प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र किए वितरित

पीलीभीत सूचना 19 मार्च 2026/ प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर आज दिनांक 19.03.2026 को जनपद पीलीभीत में मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा परिहार जिला उपाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पंचायतीराज विभाग, उद्योग विभाग एवं नेडा विभाग का संयुक्त आयोजन गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों, उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नुक्कड नाटक के माध्यम से दी गई। 
प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मा0 जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास-सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के कमजोर व्यक्तियों तक संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। 
    जिलाधिकारी ने कहा कि आर्थिक रूप से प्रबल होने के लिए अपना घर व अपना रोजगार होना आवश्यक है। सरकार इन्हीं नीतियों पर कार्य कर रही हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के द्वारा आवास विहीन लोगों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने आह्वान करते हुये कहा कि जनपद को झोपड़ी मुक्त बनाने के लिए अपने गांव में झोपड़ियों को चिहिन्त करते हुये अवगत कराये ताकि उन्हें योजना से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम आत्मनिर्भर तभी बनेगें जब हम कुछ नया सीखेगें और नया करेगे। हर व्यक्ति कुछ न कुछ उत्पादन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान करे। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जानकारी देते हुये बताया कि इस योजना के अन्तर्गत अपना उद्यम स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा बिना किसी गारण्टी के 05 लाख रूपये का लोन दिया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग को सशक्त बनाना है। इस दौरान पंचायत विभाग, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। पंचायतीराज विभाग विभाग द्वारा शौचालय निर्माण हेतु तेजराम, बुद्धसेन, बालकराम, कैकेयी, पूरनदेई स्वीकृति पत्र वितरित किए। नेडा विभाग द्वारा कुमार इलेक्ट्रिकल एंड कंस्ट्रशन, वीके कंस्टेªक्शन, आस्था इंटरप्राइजेज, शिव टेªडर्स, आर्क एनर्जी साॅल्यूशन, पीवीएस टेªडर्स, जेके इण्टर प्राइजेज, रेनूका इण्टरप्राइजेज प्रशस्ति पत्र एवं उद्योग विभाग द्वारा राजमिस्त्री को वीरपाल, लालता प्रसाद, सतवीर, सीमर, मोची टेªड राम औतार व मनोज कुमार एवं दर्जी टेªड-नीलम कुमारी, रागुन कश्यप, अदीबा, खुशबू ज्योति आदि को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।  
मंच का सफल संचालन जनपद के वरिष्ठ पत्रकार श्री मंसूर अहमद शम्सी जी द्वारा किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।