????
➡️ अभियुक्त को थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत रायपुर तियाई के पास ग्राम कैथौला से गिरफ्तार किया गया
प्रतापगढ़।
दिनांक 15.03.2026 को वादिनी निग्राम, पुत्री मदनगढ़ बेलहा, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ की लगभग 25 वर्षीय पुत्री, जो लगभग 6 माह की गर्भवती थी, ईलाज के लिए घर से लालगंज हेतु निकली और उसके बाद लापता हो गई। इसी संबंध में मृतका की गुमशुदगी दिनांक 15.03.2026 को थाना लालगंज में दर्ज कराई गई थी।
जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपी अनुज सिंह एवं उसके सहयोगियों द्वारा अपहण कर मृतका की हत्या की गई और उसकी लाश गोंदाही नहर में फेंक दी गई थी । दिनांक 17.03.2026 को थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत शारदा सहायक नहर-2 के पास नहर किनारे मृतका का शव पाया गया।
इस संबंध में थाना लालगंज में मु0अ0सं0 87/2026 धारा 140(1), 103(1) बीएनएस बनाम 01 नामजद अनुज सिंह व अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
सूचना प्राप्त होते ही उच्चाधिकारीगण द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट, स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही विधिवत की गई।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर अभियुक्तों की शिनाख्त एवं गिरफ्तारी हेतु सतत एवं प्रभावी प्रयास किए जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा के कुशल पर्वेक्षण/ नेतृत्व में प्र0नि0 थाना लालगंज आलोक कुमार मय हमराह व0उ0नि0 अरूण कुमार सिंह, उ0नि0 बनवारी लाल पाल, का0 माधवेश राय, का0 ऋषिराज यादव चालक हे0 का0 चालक सुभाष यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 140(1), 103(1) बीएनएस थाना लालगंज से संबंधित 01 अभियुक्त अनुज सिंह पुत्र दलबहादुर सिंह उम्र करीब 27 वर्ष निवासी सांगीपुर थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ को थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत रायपुर तियाई के पास ग्राम कैथौला से गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त अनुज सिंह ने बताया कि मृतका को मै काफी समय से जानता हूँ हम दोनो एक दूसरे से प्रेम करते थे व आपस में बात करते थे । दिनांक 15.03.2026 को मृतका लालगंज आयी थी यही पर मेरी उसकी मुलाकात हुई वह मेरे साथ रहने की जिद्द कर रही थी । मै उसको समझा रहा था मेरी भी शादी तय हो गयी है मेरे काफी समझाने पर भी जब वह नही मानी तो मैने उससे पीछे छुड़ाने के लिए अपने टायर के गोदाम फायर सर्विस लालगंज के थोड़ा आगे बायी तरफ लेकर गया और बबिता को वही बैठाकर फिर समझाया लेकिन वह नही मानी और मुझे थप्पड़ मार दिया । मैने भी उसे गुस्से मे थप्पड़ मारा इसके बाद मै गोदाम से बाहर चला गया और बाजार से कोल्ड्रिक व गिलास लेकर आया गिलास में कोल्ड्रिक निकालकर उसमें जहर मिलाकर बबिता में देकर मै फिर मै वहाँ से चला गया । जब मै वापस आया तो देखा कि मृतका वही बैठी है । बोलने पर वह कोई जवाब नही दे रही थी । वहाँ पर कोल्ड्रिक की बोतल भी नही थी । पता नही उसने कोल्ड्रिक पिया या नही फिर मैने अचानक उसका गला दबा दिया और वह जमीन पर गिर गयी । इसके बाद मै शाम तक इन्तजार किया जैसे ही दिन छिप गया मै मृतका के शरीर को अर्टिगा कार की डिग्गी में रखकर गोदाही नहर संग्रामगढ़ में ले जाकर फेक दिया । जब मृतका की लाश नहर में मिली तो मै डर गया था और इधर-उधर छिप कर रह रहा था कि आज आप लोगो ने मुझे पकड़ लिया ।
अभियुक्त का विवरण-
01. अनुज सिंह पुत्र दलबहादुर सिंह उम्र करीब 27 वर्ष निवासी सांगीपुर थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़।
पुलिस टीम का विवरण-
प्र0नि0 थाना लालगंज आलोक कुमार मय हमराह व0उ0नि0 अरूण कुमार सिंह, उ0नि0 बनवारी लाल पाल, का0 माधवेश राय, का0 ऋषिराज यादव चालक हे0 का0 चालक सुभाष यादव थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: