जनपद पीलीभीत कार्यालय से जेकेएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहां की संगठन  के पदाधिकारीयों की कड़ी मेहनत लग्न एवं कठिन परिश्रम


जनपद पीलीभीत कार्यालय से जेकेएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहां की संगठन  के पदाधिकारीयों की कड़ी मेहनत लग्न एवं कठिन परिश्रम अमूल त्याग से संगठन से प्रतिदिन हर वर्ग हर समाज हर धर्म के लोग सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है इसको और प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारीगणों को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है जिससे संगठन का और ज्यादा से ज्यादा विस्तार हो सके और समाज के दबे कुचले शोषित वंचित किसान मजदूर सताएं हुए व कमजोर वर्ग के लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद कल्याण व उनकी सुरक्षा की जा सके, हमारा उद्देश्य है कि समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी/गैर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके यह संगठन का मूल सिद्धांत है। यह सुनिश्चित करता है कि सबसे गरीब और वंचित व्यक्ति को बिना भेदभाव के विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए, जिससे गरीबी कम हो, आर्थिक समावेशन हो और कल्याणकारी सरकार का लक्ष्य पूरा हो। संगठनात्मक पदों में परिवर्तन करते हुए कहा प्रवीन गोयल तहसील अध्यक्ष पूरनपुर नन्दराम वर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष ललौरीखेड़ा मीना सिंह जिला सचिव महिला अमित गुप्ता जिलाध्यक्ष युवा बहुत लंबे समय से संगठन में जुड़े हुए हैं इन लोगों का संगठन में बहुत योगदान रहा है इस योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता हम आपसे और अधिक योगदान की आशा करते हुए प्रवीन गोयल जी को जिला कार्यकारणी सदस्य पीलीभीत नन्द राम वर्मा ब्लॉक प्रभारी ललौरीखेड़ा मीना सिंह जिला उपाध्यक्ष महिला पीलीभीत अमित कुमार गुप्ता जिला सह कोषाध्यक्ष पीलीभीत के पद पर मनोनियन किया जाता है हम आपसे बहुत उम्मीद करते हैं कि आप सभी मिलकर संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे एक नई दिशा देंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।