रीवा पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संदीप मिश्रा तथा एस डी ओ पी सिरमौर श्रीमती प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया विकाश कपीश द्वारा पशु तस्करों के विरुद्ध की गई बडी कार्यवाही*
जब्त सुदा सामग्री
एक ट्रक कीमती 60लाख रुपए 34 मवेशी भैस कीमती 20 लाख रुपए
विवरण
-थाना सेमरिया पुलिस को दिनांक 14.03.26 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 1 बड़े ट्रक में भैसों को क्रूरतापूर्वक अवैध रूप से परिवहन कर सेमरिया के रास्ते उत्तरप्रदेश बूचड़खानों मे वध हेतु ले जा रहे है सूचना पर कार्यवाही करते हुए गेरुआर मोड के पास एक सफेद ट्रक से 34 नग भैस (कीमती 20 लाख रूपये लगभग) को पुलिस द्वारा मुक्त कराया गया। इस कार्यवाही के दौरान 03 पशु तस्करों 1.मो सुल्तान पिता अब्दुल सईद उम्र 32 साल 2. आदिल पिता शकील कुरैशी 3.मेराज पिता रसीद अहमद सभी निवासी कोर्राही थाना बिसंडा जिला बांदा उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर 01 बडा ट्रक कुल कीमती लगभग 60 लाख का जप्त किया गया तथा आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 325 एवं पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) (घ)के तहत कार्यवाही की गई है 3 आरोपीगण फरार है जिनकी पता तलाश की जा रही है।
विशेष भूमिका-
निरीक्षक विकास कपीस, उपनिरीक्षक ललन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक प्रमोद अग्निहोत्री, आरक्षक सुजीत शर्मा,आर 229 शिवम् सिंह,आर 908 प्रेम सिंह।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: