*जौनपुर में बिजली विभाग पर बड़ी गाज, जेई निलंबित और एसडीओ को चार्जशीट!*
जौनपुर के मड़ियाहूं में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के औचक निरीक्षण ने बिजली विभाग में हड़कंप मचा दिया है। निरीक्षण के दौरान भारी लापरवाही सामने आने पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए अवर अभियंता (जेई) शहजाद अली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
कल 14 मार्च को ऊर्जा मंत्री अचानक मड़ियाहूं के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पहुंचे थे। वहां तैनात जेई शहजाद अली ड्यूटी से गायब मिले। मंत्री जी ने खुद फोन कर उन्हें उपकेंद्र पहुंचने का निर्देश दिया, लेकिन आदेश की अनदेखी करते हुए वे मौके पर नहीं पहुंचे।
विभागीय सख्ती:
जेई शहजाद अली: तत्काल निलंबित कर विद्युत वितरण खंड शाहगंज से संबद्ध किया गया।
एसडीओ सौरभ तिवारी: लापरवाही के चलते चार्जशीट जारी।
वर्तमान में अनुरक्षण (Maintenance) माह चल रहा है, ऐसे में बिना सूचना गायब रहना गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है। अधीक्षण अभियंता अनिल पाठक ने स्पष्ट कर दिया है कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: