बांदा में कांग्रेसियों ने मनाई काशीराम जयंती, भारत रत्न देने की उठी मांग
अमोद कुमार सामाजिक न्याय के पुरोधा कांशीराम की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर स्थित काशीराम पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
बहुजन आंदोलन के महानायक और सामाजिक परिवर्तन के प्रखर योद्धा कांशीराम की जयंती लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
लखनऊ, 15 मार्च। बहुजन आंदोलन के महानायक और सामाजिक परिवर्तन के प्रखर योद्धा कांशीराम की जयंती लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज से जुड़े लोगों ने भाग लिया तथा कांशीराम साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश मौर्य, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ, सिद्ध श्री मनीष हिन्दवी, डॉ. आजाद बेग, डॉ. अमित कुमार, राकेश कुमार साहित्य सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत कांशीराम साहब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। इसके बाद उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और बहुजन समाज के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला।
बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया ने अपने संबोधन में कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने देश के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को संगठित कर उन्हें सामाजिक और राजनीतिक चेतना प्रदान की। उन्होंने कहा कि कांशीराम साहब का पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को सत्ता और व्यवस्था में भागीदारी दिलाने का जो सपना देखा था, वह आज भी देश के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि कांशीराम साहब के विचारों पर चलकर ही समाज में सच्चा लोकतंत्र और सामाजिक समरसता स्थापित की जा सकती है।
पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम साहब केवल एक राजनेता नहीं थे बल्कि वे एक महान सामाजिक चिंतक और आंदोलनकारी थे। उन्होंने बहुजन समाज को संगठित करने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह भारतीय राजनीति में एक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि नई पीढ़ी उनके विचारों और संघर्षों को समझे और समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए आगे आए।
किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश मौर्य ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने दलित, पिछड़े और वंचित समाज के लोगों को आत्मसम्मान के साथ जीने का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि कांशीराम साहब का जीवन हमें यह संदेश देता है कि संगठित होकर संघर्ष करने से ही समाज में परिवर्तन संभव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे कांशीराम साहब के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएं।
किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम साहब ने बहुजन समाज को राजनीतिक चेतना देकर उसे नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि कांशीराम साहब का संघर्ष केवल एक समाज के लिए नहीं बल्कि पूरे देश में समानता और न्याय स्थापित करने के लिए था। उन्होंने कहा कि आज देश को उनके बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है ताकि संविधान की भावना के अनुरूप समाज में सबको समान अधिकार मिल सके।
सिद्ध श्री मनीष हिन्दवी ने कहा कि कांशीराम साहब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन को बहुजन समाज की जागरूकता और संगठन के लिए समर्पित कर दिया। आज उनकी जयंती हमें उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देती है।
डॉ. आजाद बेग ने कहा कि कांशीराम साहब ने सामाजिक न्याय की जो अलख जगाई थी, वह आज भी देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर उनके विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए।
डॉ. अमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम साहब ने बहुजन समाज को शिक्षा, संगठन और संघर्ष का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन बताता है कि अगर समाज जागरूक और संगठित हो जाए तो कोई भी शक्ति उसे उसके अधिकारों से वंचित नहीं कर सकती।
राकेश कुमार साहित्य ने कहा कि कांशीराम साहब ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी और बहुजन समाज को उसकी ताकत का एहसास कराया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन और विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, समाजसेवी और आम नागरिक उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण कांशीराम साहब के जयघोष से गूंज उठा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अमोद कुमार सामाजिक न्याय के पुरोधा कांशीराम की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर स्थित काशीराम पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
जौनपुर/मड़ियाहूं जिले के मड़ियाहूं नगर के गड़ही मोहल्ला में नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल की जानिब से रोजा इफ्तार का आयोजन शनिवार
सिधौली (सीतापुर), 14 मार्च 2026
Leave a Comment: