जौनपुर/मड़ियाहूं जिले के मड़ियाहूं नगर के गड़ही मोहल्ला में नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल की जानिब से रोजा इफ्तार का आयोजन शनिवार


*नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास* 
*पर रोजा इफ्तार में हिंदू मुस्लिम एकता की झलक दिखाई दी*
-------------------------------------
जौनपुर/मड़ियाहूं 
जिले के मड़ियाहूं नगर के गड़ही मोहल्ला में नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल की जानिब से रोजा इफ्तार का आयोजन शनिवार की शाम किया गया। रोजा इफ्तार में हर धर्म के लोग शामिल हुए। रोज़ा इफ्तार में हिंदू मुस्लिम एकता की झलक साफ दिखाई पड़ीं। इस दौरान मगरीब की नमाज अदाकर देश में अमन चैन, आपसी सौहार्द खुशहाली व भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गई। वही नमाज के बाद इलाहाबाद की मशहूर चाय की चुस्कियां भी लोगों ने ली।
शनिवार की शाम 6:07 पर नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल अख्तर फारुकी की जानिब से विशाल रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार के बाद उसी जगह पर नमाज अदा करने का भी इंतजाम बखूबी था। इफ्तार में हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सेमत सभी धर्म के लोग शामिल हुए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राजस्व वरिष्ठ पेशकार राजू श्रीवास्तव, कस्बा लेखपाल प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी कार्यालय के दीवान इंद्रजीत मौर्य अपने समस्त स्टाफ के साथ रोजा इफ्तार में पहुंचे। विधायक डॉक्टर आर.के .पटेल ने रोजा इफ्तार में शामिल होने के बाद उन्होंने फारुकी परिवार को इफ्तार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोज़ा इफ्तार आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देता है साथ ही सबके सुख-दुख में साथ चलने की प्रेरणा देता है। हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई सभी धर्मों के लोगों को जाति- धर्म व मजहब से ऊपर उठकर आपसी सौहार्द के साथ रोजा इफ्तार चलना सिखाती है और रोजा इफ्तार गंगा जमुनी की संस्कृति को जोड़ने का काम करती है।
रोजा इफ्तार के बाद नगर अध्यक्ष रूकसाना कमाल ने इफ्तार में शामिल सभी लोगों को शुक्रिया कहीं। 
इस मौके पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, भाजपा नेता डा. अरुण कुमार मिश्रा, अत्ताउल्लाह खान, अपना दल नेता ललई सरोज, चंद्रशेखर पटेल, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, सुनील कुमार पटेल, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, आरिफ खान, गुड्डू टीवीएस मेराज, वकार अहमद, डॉक्टर मुन्ना, इजहार अहमद गुड्डू, अरविंद चौरसिया, राजेंद्र कुमार सोनकर, बबलू सोनकर, इकबाल अहमद, डा. वाहिद, रवि कुमार मौर्य, राकेश कुमार गुप्ता, इं रणजीत मौर्य, इरफान अहमद, आरिफ राईन, अमरनाथ विश्वकर्मा, रहमत खां, ईशा फारूकी, गुड्डू चौरसिया, शीतला प्रसाद चौरसिया, अनूप केशरवानी, रविंद्र सिंह भोला, जहांगीर समेत काफी संख्या में लोग रोजा इफ्तार में शामिल हुए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।