पत्रकार पुत्र के जन्मोत्सव पार्टी में लगा पत्रकारों का जमावड़ा,,,,,,
सुजानगंज जौनपुर।
सुजानगंज क्षेत्र के प्रेम का पूरा के वरिष्ठ पत्रकार श्री कमलेश मिश्रा के सुपुत्र शिखर मिश्रा का जन्म उत्सव चैनपुर शिव मंदिर पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले जौनपुर के प्रख्यात संगीत कलाकार पवन पांडे विपिन पांडे व उनकी टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन हुआ जिसे सुनकर पूरे बाजार के लोग झूमने लगे।
सुंदरकांड के उपरांत पत्रकार पुत्र शिखर मिश्रा द्वारा के काटा गया। इस जन्मोत्सव पार्टी में जौनपुर जिले की दर्जनों पत्रकार व समाजसेवी मौजूद रहे जिनमें पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार पांडे जी वरिष्ठ पत्रकार इंद्रेश जी, करुणाकर दुबे,अशोक कुमार दुबे,सतीशचंद्र दुबे,डॉ दीपक दुबे, बबलू तिवारी, मनोज उपाध्याय आदि मौजूद रहे। वार्डनम्बर 34 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पंकज दुबे ने भी जन्मोत्सव पार्टी में पहुंचकर आशीर्वाद दिया।
बृजनाथ दुबे अब तक न्याय मछलीशहर जौनपुर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: