जौनपुर महोत्सव के भव्य आयोजन के संबंध में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता एवं मा0 विधायक मडियाहू डॉ0 आर0 के0 पटेल और जिलाधिकारी


जौनपुर 13 मार्च 2026 (सू0वि0)- जनपद में तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के भव्य आयोजन के संबंध में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता एवं मा0 विधायक मडियाहू डॉ0 आर0 के0 पटेल और जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

                        बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर मा0 राज्यमंत्री जी के द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मा0 मंत्री जी ने बताया कि जौनपुर महोत्सव 24, 25और 26 मार्च 2026 को  शाही किले में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जौनपुर महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप से आयोजित किया जाए, जिससे जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परंपराओं को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जा सके। उन्होंने कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों तथा लोक संस्कृति को विशेष स्थान दिया जाए, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो।

                      बैठक में महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के संबंध में भी चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आयोजन के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

                  जिलाधिकारी के द्वारा आश्वस्त कराया गया कि पिछले वर्ष के तरह इस बार भी भव्य सामूहिक विवाह सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। *सामूहिक विवाह हेतु जोड़ो का शत प्रतिशत बायोमैट्रिक सत्यापन किया जायेगा*,  विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनों लगाये जाने के साथ ही एक जनपद एक उत्पाद सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे।

                      बैठक में सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।