जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के रामेश्वर महादेव मंदिर, रामलीला मैदान पक्के तालाब पर नौ दिवसीय श्री राम कथा अमृत वर्षा कार्यक्रम समस्त क्षेत्रवासियों के सौजन्य से


जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के  रामेश्वर महादेव मंदिर, रामलीला मैदान पक्के तालाब पर नौ दिवसीय श्री राम कथा अमृत वर्षा कार्यक्रम समस्त क्षेत्रवासियों के सौजन्य से आयोजित किया गया।
    बताते चलें कि नव दिवसीय भव्य संगीतमय श्रीराम कथा पंडित अनुराग द्विवेदी महाराज, कथा प्रवक्ता आचार्य काशी प्रांत जी के करकमलों द्वारा किया जा रहा है। तथा कथा संयोजक पंडित सकल महाराज, जी व पंडित गणेश प्रसाद पांडे जी रहे।
6 मार्च दिन शुक्रवार से कलश यात्रा तथा कथा प्रारंभ होकर नव दिवसीय भव्य संगीतमय श्रीराम कथा 14 मार्च दिन शनिवार तक होना सुनिश्चित हुआ है तथा विशाल भंडारे का प्रसाद 15  मार्च दिन रविवार को किया जा रहा है, उक्त कार्यक्रम में श्रद्धालु, माताएं व बहने पहुंचकर श्री राम कथा अमृत वर्षा का आनंद लें।
 उक्त अवसर पर बिन्दा प्रसाद मोदनवाल, मनोज सिंह पटेल, प्रदीप कुमार मिश्रा, बबलू श्रीवास्तव, सुशील मोदनवाल, वशिष्ठ यादव, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं ,बच्चे व श्रद्धालु मौजूद रहे,।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।