अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा के नाम की पताका संपूर्ण विश्व में फहराने वाली महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को


अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा के नाम की पताका संपूर्ण विश्व में फहराने वाली महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को टाटा मोटर्स एवं अशोक ऑटो सेल्स द्वारा उन्नीस मार्च को टाटा सियेरा गाडी दी जायही।
जिसकी जानकारी साझा करने हेतु आज अशोक कॉस्मास मॉल, संजय प्लेस पर एक प्रेसवार्ता आयोजित की गयी।
अशोक ऑटो सेल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर डा० रंजना बसंल एवं डीसीएए किकेट एशोसियेसन, आगरा के पदाधिकारी सुनील जोशान, राजेश सहगल एवं दीप्ति शर्मा के भाई सुमित शर्मा ने मीडिया को संबोधित किया। 
इस प्रेस कांफ्रेस में डा० रंजना बंसल ने एक स्लोगन दिया "चैम्पियंस मीट चैम्पियंस" इसके साथ ही उन्होने टाटा सियेरा की खूबियों के बारे मे भी बताया। उन्होने बताया कि दीप्ति ने भारत एवं आगरा को अपनी खेल प्रतिभा से रोशन किया है। उसकी इसी प्रतिभा को देखते हुए टाटा मोटर्स एवं अशोक ऑटो सेल्स ने दीप्ति को टाटा सियेरा प्रदान करने का निश्चय किया जो कि उसको 19 मार्च को संजय प्लेस स्थित अशोक कॉस्मास मॉल के प्रांगण में प्रदान की जायेगी जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित होंगे।

इस अवसर पर  सुनील जोशान  ने बताया कि उनकी एशोसियेसन आगरा में क्रिकेट को और अधिक बढावा देने के लिए प्रयासरत है एवं खिलाडियों को आर्थिक एवं जरूरी सुविधायें दे रही है।

इस अवसर पर सर्वेश भटनागर, अनीश राजपूत आदि उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।