एत्मादपुर (आगरा): तहसील क्षेत्र के गाँव मझौआ में हर साल की तरह इस वर्ष भी वार्षिक मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा विशाल दंगल,



एत्मादपुर (आगरा): तहसील क्षेत्र के गाँव मझौआ में हर साल की तरह इस वर्ष भी वार्षिक मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा विशाल दंगल, जिसमें क्षेत्रीय और दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।दंगल में सबसे रोमांचक मुकाबला राम गोपाल बघेल और आशु खान के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए पूरा जोर लगा दिया, लेकिन अंततः अपनी फुर्ती और तकनीक का लोहा मनवाते हुए राम गोपाल बघेल ने आशु खान को चित कर जीत हासिल की। जीत के बाद लोगो समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने और पहलवानों का उत्साहवर्धन करने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे,जय प्रधान (एक्स) भूरी सिंह मास्टर शिवांश ठाकुर
रिंकू नाई ठाकुर साहब एवं अन्य ग्रामीण।
ग्रामवासियों के अनुसार, यह मेला और दंगल गाँव की पुरानी परंपरा है, जो आपसी भाईचारे और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए हर साल आयोजित किया जाता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।